{"_id":"59d91cff4f1c1bca678b49f9","slug":"71507400959-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की एक रैली शनिवार को नगर पालिका परिसर से निकाली गयी। रैली को जिसे मऊ के सीएमओ डा. एससी सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस अवसर पर सीएमओ ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा बीमारियों से बचाव के लिए सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान की शुरआत की गई है। बताया कि इस सघन मिशन के अन्तर्गत टीवी, काली खांसी, गलाघोंटू, टेटनस, हेप्टाइटिस बी, निमोनिया, जापानी इन्सेफ्लाइटिस (मस्तिष्क ज्वर), खसरा, पोलियो जैसी नौ घातक बीमारियों से बचाव के के लिए टीके लगाए जाते हैं। बताया कि समाज को इन जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिये प्रयास के रूप में नगर के अंतिम बच्चे के स्वास्थ्य पर हमारी सतर्क नजर है। इस मिशन के अन्तर्गत 0-2 वर्ष के बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिये 9 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक जगह-जगह कैंप लगा कर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए टीकाकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। सीएमओ ने कहा कि इस मिशन का लक्ष्य है कि कोई बच्चा छूटने न पाए।
अधिशासी अधिकारी आशीष ओझा ने कहा कि ईश्वर की हमने 2014 में पोलियो पर सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि हमारे अंथक प्रयास तथा समाज के सभी वर्गों, धर्मों के धर्मगुरुओं, समाजसेवी संस्थाओं एवं पोलियोग्रस्त परिवार के सामूहिक सहयोग से यह सफलता प्राप्त हुई है। कहा कि सभी जानलेवा बीमारियों के प्रति हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने इन बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सभी बच्चों को उम्र के हिसाब से टीका लगवाने की सलाह दी। इस अवसर पर डीएमसी सरोज राणा, बीएमसी बलवन्त सिंह, चन्द्रधर राय, छात्र-छात्रायें, शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक गण आदि शामिल रहे।