{"_id":"5988a2a94f1c1bb01a8b462e","slug":"71502126761-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो पलटने से कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो पलटने से कई घायल
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदवासराय (मऊ)। थाना मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के सहुवारी चट्टी के समीप घोसी से जा रहा टेम्पो एक मोटर साइकिल को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिसमें बैठे कई लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया।
बताया जाता है कि टैंपो सोमवार को सवारी भरकर घोसी से मुहम्मदाबाद गोहना की ओर जा रहा था। अभी वह सहुवारी चट्टी के समीप पहुंचा था कि सामने एक बाइक के आने के बाद चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसमें बाइक सवार तो बच गया लेकिन टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे उसमें बैठी रसूलपुर निवासी 35 वर्षीय नसरीन बानो व 55 वर्षीय एनुअल हक गंभीर रूप से घायल हो गए। जब कि लगभग दस लोगों को मामूली चोट आई। गंभीर रूप से घायलों को मोहम्मदाबाद गोहना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया।