फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   24 घंटे में 30 सेमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर

24 घंटे में 30 सेमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर

Tue, 04 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे में 30 सेमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर
दोहरीघाट। लगातार हो रही बारिश से घाघरा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहने से तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें तेज हो गई है। घाघरा का दबाव नगर में स्थित मुक्तिधाम तथा शवदाह घाट पर बढ़ता जा रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर से नगर के एतिहासिक धरोहरों पर खतरा मड़राने लगा है। घाघरा के तटवर्ती इलाके के गांवों में नदी का पानी घुसने के डर से लोगों की नींद उड़ गई है। गत वर्ष घाघरा की कटान से शवदाह घाट की सीढ़ियां तथा टिन शेड घाघरा में समा गए थे। इसके बावजूद शवदाह घाट को बचाने का अभी तक स्थाई उपाय नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो सोमवार को नदी का जलस्तर 66.80 मीटर रहा। जबकि मंगलवार को 30 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी 67.10 मीटर पर बह रही थी। गौरीशंकर घाट पर खतरे का निशान 69.90 मीटर आंका गया है। बारिश के बाद नदी में उफान आने के बाद नदी के रौद्र रुप तथा कटान शुरू हो जाने से नगर की ऐतिहासिक धरोहरें मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर, शाही मस्जिद, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला और मुक्तिधाम पर संकट के बादल मंडराने लगा है। वहीं तटवर्ती इलाकों धनौली रामपुर, नई बाजार, नौली, चिऊंटीडांड़, लामी, तारनपुर, कादीपुर, हरधौली, बहादुरपुर, बुढावर, पतनई, सरयां, ठिकरहिया, नगरीपार, रसूलपुर, सूरजपुर सहित दर्जनों गांवों के लोग दहशत में जी रहे हैं। घाघरा की लहरें मुक्तिधाम पर टक्कर मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed