{"_id":"6af75f15d76aea7bca0b8aa8","slug":"7-pairs-of-special-trains-packed-with-passengers-mau-news-c-295-1-mau1002-154987-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस
विज्ञापन
छठ पर्व पर ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण शौचालय के बाहर और दरवाजे पर खड़े यात्री। संवाद
मऊ। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा मऊ से चार महानगरों के लिए सात जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है।
सीट के अभाव में लोग जान जोखिम में डालकर कोच के दरवाजों पर बैठकर यात्रा करने को विवश हैं। भीड़ के दबाव को कम करने और यात्रियों को सुगम सफर मुहैया कराने के उद्देश्य से रेलवे ने चार राज्यों के लिए सात जोड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन शुरू किया है।
जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इनमें कोलकाता-मऊ-कोलकाता (05096/95), अंबाला कैंट-मऊ-अंबाला कैंट (05301/02), जोधपुर-मऊ-जोधपुर (04824/23), प्रतापनगर-मऊ-प्रतापनगर (09196/95), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (01124/23), मुंबई सेंट्रल-मऊ-मुंबई सेंट्रल (09184/83) और बांद्रा-आजमगढ़-बांद्रा (05183/84) के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर दिल्ली से मऊ पहुंची लिच्छवी एक्सप्रेस, किशनगंज गरीब नवाज, मुंबई से आने वाली गोरखपुर सुपरफास्ट, काशी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में यात्री दरवाजे पर बैठकर सफर करते दिखे।