फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   7 depots including Mau, Dohrighat have target of recruiting 345 contract drivers

Mau News: मऊ, दोहरीघाट सहित 7 डिपो को 345 संविदा चालक भर्ती का लक्ष्य

Sun, 27 Apr 2025 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
7 depots including Mau, Dohrighat have target of recruiting 345 contract drivers
मऊ। दोहरीघाट और मऊ सहित आजमगढ़ मंडल की सात डिपो को 345 संविदा चालकों की भर्ती का लक्ष्य मिला है। हर डिपो के लिए तिथि निर्धारित करके पत्र भेज दिया गया है। सभी एआरएम गांवों और कस्बों में कैंप लगाकर आवेदन लेंगे।
विज्ञापन

मई 2024 से ही गांवों में कैंप लगाकर और रोजगार मेले में संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लेकिन उदासीन रवैये से आरएम आजमगढ़ मनोज कुमार वाजपेई ने नाराजगी जताई है। आजमगढ़ मंडल के मऊ, दोहरीघाट, बलिया, बेल्थरारोड, शाहगंज, आजमगढ़ और डॉ. आंबेडकर डिपो के एआरएम निर्धारित तिथि पर गांवों में पहुंचकर चालकों की भर्ती करेंगे।
विज्ञापन

चालकों की कमी से डिपो की सभी बसों का संचालन नहीं हो पाता है। चालकों की कमी से मऊ डिपो की 8 से 10 और दोहरीघाट की 7 से 8 बसों का संचालन स्थगित कर दिया जाता है। मऊ डिपो के बेड़े में मौजूद निगम की 57 बसों को चलाने के लिए 86 चालक हैं। इनमें 14 नियमित और 72 संविदा के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 नियमित चालक बस चलाने में सक्षम नहीं हैं, जिसके चलते इनसे कार्यालय का काम कराया जाता है। चालकों कमी दूर होने से सभी बसें निरंतर चलाई जा सकेंगी। 2.02 रुपये प्रतिकिमी के हिसाब से हर माह मानदेय मिलेगा। हर माह ड्यूटी के 22 दिन में 5000 किमी बस चलाने पर 3000 हजार रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा।
12 माह में स्थगित हुआ था 593 बसों का संचालन
परिवहन निगम के आंकड़ों के अनुसार चालकों की कमी से एक जून 2023 से 31 मई 2024 तक 593 बसों का संचालन नहीं हो पाया था। इससे विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी तो होती है, साथ ही मऊ डिपो को राजस्व का नुकसान हो रहा है। निगम के उच्चाधिकारियों ने इस संबंध में रिपोर्ट भी मांगी थी।
आरएम ने लगाई फटकार

संविदा चालकों की भर्ती में उदासीनता बरतते हुये भर्ती में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। जो निगम हित में उचित नहीं है। डिपो कार्यालय पर कैंप न लगाते हुए गांवों या कस्बों में जाकर भर्ती करें। किसी भी स्थिति में चालक के अभाव में वाहन स्थगन स्वीकार नहीं किया जाएगा।


कहां कब लगेगा कैंप
डिपो तिथि लक्ष्य
1. आजमगढ़ डिपो 30 अप्रैल 2025 50
2. शाहगंज डिपो 01 मई 2025 30
3. मऊ डिपो 02 मई 2025 50
4. बलिया डिपो 03 मई 2025 40
5. बेल्थरारोड डिपो 05 मई 2025 60
6. दोहरीघाट डिपो 06 मई 2025 55
7. डॉ. अंबेडकर डिपो 07 मई 2025 60
संविदा चालक भर्ती के लिए पत्र मिला है। मऊ डिपो द्वारा 2 मई और 6 मई को दोहरीघाट डिपो के अधिकारी कैंप लगाकर चालकों की भर्ती करेंगे। बीते एक साल में नए चालक मिले हैं। - हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed