फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   6383 people investigated health

6383 लोगों ने कराई सेहत की जांच

Sun, 16 Feb 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
6383 people investigated health
ोहरीघाट ब्लाक के रसूलपुर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र पर मुख्यमंत्री अरोग्य स्? - फोटो : MAU
मऊ। नगर के चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ 43 सरकारी अस्पतालों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में6383 लोगों ने अपने सेहत की जांच कराई। इस दौरान बीमारों का उपचार कर उन्हें दवाइयां दी गईं। परदहा सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने किया। डीएम ने कहा कि रविवार को मेले के आयोजन का मकसद अवकाश में स्वास्थ्य परीक्षण की जांच कराना है। सके। स्वास्थ्य मेले में सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों ने 226 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाईयां दीं। नगर के छोटी महरनिया, हनुमान नगर, डोमनपुुुरा, भरहु का पुरा नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 700 से ज्यादा मरीजों की जांच डॉ. एम खान, डॉ. अरुण कुमार, दुर्गाप्रताप सिंह, एएनएम सोनू सोनी राय, अंकिता दुबे, बाला साहब, राजीव कुमार ने किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. पीके राय, डॉ. आरके झा, डॉ. वीके वर्मा, धर्मेश राय, बेदी यादव, डॉ. डीके सिंह, रमेशचंद्र यादव मौजूद रहे। जिले की चारों तहसील के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मधुबन : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले में 300 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। वहीं, दोहरीघाट, चिरैयाकोट, काझा खुर्द, कोपागंज सीएचसी, कुसम्हा, गोठा पीएचसी पर स्वास्थ्य मेला लगा। जिसमें करीब तीन हजार से ज्यादा मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाईंया बांटी गईं। स्वास्थ्य मेला के साथ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का भी शुभारंभ हुआ। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि फाइलेरिया कार्यक्रम 16 से शुरू होकर 29 फरवरी तक चलेगा। अभियान की सफलता के लिए 1300 टीमें गठित हुई जो जिले की आबादी के 85 प्रतिशत करीब 18 लाख 74 हजार को फाइलेरिया की दवा खिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed