फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   63 connections cut for not paying bills, eight booked for power theft

Mau News: बिल न जमा करने पर 63 के कनेक्शन काटे, आठ पर बिजली चोरी का केस

Sun, 27 Oct 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
63 connections cut for not paying bills, eight booked for power theft
हिरणपुर विद्युत उपकेंद्र के गांवों में बिजली निगम के अधिकारियों ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। बिजली चोरी करते पाए जाने पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अधिशासी अभियंता अजीत कुमार त्रिपाठी, एसडीओ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, अवर अभियंता अजय कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम ने जांच की। कस्बा खास और मुस्किया गांव में पहुंच कर बिजली बकाया होने पर 33 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटे। चार उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया। दो लाख रुपये की राजस्व वसूली करने के साथ ही आठ के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं उपखंड अधिकारी उमेशचंद्र और अवर अभियंता के दिवाकर ने हिरणपुर गांव और सरसेना बाजार में 30 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 12 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया। वहीं 10 उपभोक्ताओं का घरेलू कनेक्शन कामर्शियल में परिवर्तित किया गया। 1.50 लाख रुपये की राजस्व की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed