{"_id":"5ce05950bdec2207697943ba","slug":"61558206800-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज धूप तथा लू चलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे के बाद तेज धूप, तपिश से लोग घरों में दुबके रहे। जबकि सड़कों और बाजारों में सन्नाटा की स्थिति रही। दुकानदार भी आधा शटर गिराकर आराम करते रहे। सूरज की तपिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
शनिवार को तेज धूप तथा लू चलने के चलते लोगों का हाल बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। दोपहर तक गर्मी के चरम सीमा पर पहुंचने के चलते लोग जरूरी कार्य होने पर घरों से बाहर निकले। झुलसा देने वाली गर्मी के अहसास से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। रोजमर्रा के काम करने वाले भी दोपहर में सुस्ताते देखे गए। दुकानों से ग्राहक गायब थे। सूरज ढलने के बाद भी उमस भरी गर्मी ने लोगों का पीछा नहीं छोड़ा। बस स्टैंड पर सवारी का इंतजार कर रहे यात्री गर्मी से परेशान दिखे। लोग लू के थपेड़ों से बचने के लिए अपने शरीर, चेहरे को पूरी तरह ढकने के बाद ही बाहर निकल रहे थे। महिलाएं, बच्चे धूप से बचने के लिए छाता, चश्मा, टोपी आदि का सहारा भी लेते रहे। बाजार में सजे गन्ने का जूस, नींबू पानी, बेल का शर्बत आदि की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रहीे। रानीपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक मुख्यालय सहित क्षेत्र के खुरहट, काझा, पलिया, फत्तेपुर, चकिया, पलिगढ़, गोकुलपुरा, पड़री सहित विभिन्न इलाकों में तपन और गर्मी के चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। धूप से बचने के लिए लोग गमछा, टोपी आदि का प्रयोग कर रहे हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग शीतल पेय, सत्तू, बेल, आम का पन्ना शर्बत आदि का प्रयोग करते देखे जा रहे थे।