फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   परदहा सीएससी अस्पताल पर एक भी विशेषज्ञ डाक्टर नहीं

परदहा सीएससी अस्पताल पर एक भी विशेषज्ञ डाक्टर नहीं

Sun, 31 Mar 2019 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
परदहा सीएससी अस्पताल पर एक भी विशेषज्ञ डाक्टर नहीं
बढुआ गोदाम। मौसम में बदलाव के चलते सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। लेकिन जिले के परदहा ब्लाक स्थित सीएचसी पर मरीज उपचार कराने के बजाए सीधे जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंच रहे है। इसकी वजह है सीएचसी पर कोई विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती ना होना। वर्तमान में 30 बेड वाले इस सीएचसी में 10 चिकित्सकों के सापेक्ष केवल तीन चिकित्सकों की तैनाती है। इसके चलते मामूली रूप से बीमार होने पर गांवों के मरीज सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि गंभीर रूप से बीमार होने पर जिला अस्पताल की ओर रूख कर रहे हैं।
विज्ञापन

परदहा ब्लाक के 42 गांवों के ग्रामीणों की बेहतर इलाज के लिए परदहां पीएससी अस्पताल को तत्तकालीन सपा सरकार में 2013-14 में सीएचसी का दर्जा दिया गया था। जहां सीएचसी के लिए 4 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से 30 बेड का नवीन भवन बनाया गया था। जहां कार्यदायी संस्था द्वारा इसे अस्पताल प्रबंधन को 2016 में हैंडओवर कर दिया। लेकिन बीते ढाई साल में यहां 10 चिकित्सकों के सापेक्ष वर्तमान में तीन चिकित्सक डॉ. डीके सिंह, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. उदय भान की तैनाती हो सकी है, जबकि ईएनटी, बालरोग विशेषज्ञ, बेहोशी वाले चिकित्सक, रेडियालॉजिस्ट, एक सर्जन सहित अन्य रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों का पद रिक्त है। ऐसे में तीन चिकित्सक तथा दो फार्मासिस्ट के भरोसे ही अस्पताल संचालित हो रहा है। उधर चिकित्सकों की कमी के चलते आए दिन हो रही परेशानी को ग्रामीण भी बेहतर तरीके से समझ चुके हैं, जहां वो गंभीर रूप से बीमार होने पर अस्पताल प्रबंधन को कोसते हुए पांच किमी दूर जिला मुख्यालय जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में चिकित्सकों की जहां कमी बनी हुई हैं, वहीं चतुर्थ कर्मचारियों के भी पद रिक्त चल रहे हैं। इससे अस्पताल परिसर में साफ सफाई न होने से जगह जगह गंदगी व्याप्त है। इसके अलावा पांच स्टाफ नर्स, दो एलटी के पद भी रिक्त चल रहे हैं। इस बाबत सीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह का कहना है कि रिक्त पदों को भरने के लिए शासन तथा आला अधिकारियों को पत्र लिखकर भेजा चुका है। जहां से स्वीकृति मिलने के बाद डाक्टरों की नियुक्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed