{"_id":"5c704510bdec224bff242a24","slug":"61550861584-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति न मिलने से नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति न मिलने से नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के महाविद्यालयों में स्नातक, स्नातकोत्तर सहित विभिन्न संकाय के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति न मिलने से आक्रोशित हैं। इंदिरा गांधी पीजी कालेज डुमरी, कृष्णा महाविद्यालय ताजपुर सहित विभिन्न महाविद्यालयों के नाराज छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि समाज कल्याण कमेटी द्वारा बिना कोई सूचना दिए करेक्शन करने की तारीख 16 फरवरी 2019 थी जो छात्रवृत्ति फार्म 15 फरवरी 2019 को रिजेक्ट कर दिया गया। छात्रवृत्ति न मिलने से गरीब छात्र छात्राओं के सामने आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते छात्र फीस तक जमा नहीं कर पाए हैं। तथ्य सही होने के बाद भी समाज कल्याण कमेटी द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया है। कुछ छात्र छात्राओं के खाते में पूरा पैसा नहीं आया है। शासन की तरफ से छात्र छात्राओं की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में बबलू कुमार, विवेकानंद, दिनेश कुमार, नितिन कुमार, एखलाक आलम, चंद्रशेखर, अमरनाथ राय, अनिल कुमार,प्रभावती देवी, सुनीता आदि शामिल रहे।