{"_id":"5c704419bdec22737b7b9090","slug":"61550861337-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायस रिकार्डर, सीसी कैमरों का सत्यापन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायस रिकार्डर, सीसी कैमरों का सत्यापन नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक, स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षा शुरू होने में दो दिन ही शेष हैं, ऐसे में परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। विवि प्रशासन की तरफ से सात एडेड कालेेजों को नोडल सेंटर बनाया गया है। नोडल केंद्र ही संकलन केंद्र होंगे। नोडल सेंटरों पर प्रश्नपत्रों की खेप पहुंच गई। अभी तक परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का सत्यापन नहीं कराया जा सका है। 123 परीक्षा केंद्रों पर 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिले में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध 150 से अधिक महाविद्यालय हैं। विवि की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होगी। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का फरमान जारी किया गया है, लेकिन अभी तक परीक्षा केंद्रों का सत्यापन नहीं कराया जा सका है। सूत्रों की मानें तो कई परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगाया ही नहीं गया है। विवि प्रशासन की तरफ से डीसीएसके पीजी कालेज, मर्यादा पुरुषोत्तम महाविद्यालय, सर्वोदय डिग्री कालेज घोसी, कृष्णा महाविद्यालय सिपाह, राजकीय पीजी कालेज मुहम्मदाबादगोहना सहित सात महाविद्यालयों को नोडल सेंटर बनाया गया है। नोडल केंद्र पर ही संकलन केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को परीक्षा केंद्र का नोडल सेंटर तथा डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने कालेज के प्राध्यापकों की बैठक ली। साथ ही परीक्षा संबंधी आवश्यक निदेश दिया। इस बाबत डीसीएसके डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने बताया कि परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।