{"_id":"5c1d29c9bdec2256b914410f","slug":"61545415113-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर शुक्रवार को तहसील सदर और मुहम्मदाबाद गोहना के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान दोनों स्थानों पर उपजिलाधिकारी द्वारा न्यायिक कार्य करने से वकीलों में आक्रोश व्याप्त हो गया। नाराज अधिवक्ताओं ने कोर्ट के बाहर प्रदर्शन करते हुए दोनों एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान एसडीएम सदर डा. अंकुर लाठर और एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स पुलिस फोर्स बुलाकर न्यायिक कार्य किए। देर शाम एसडीएम सदर के आदेश पर उनके पेशकार सतीशचंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र भेजा। इसमें अध्यक्ष मंत्री सहित अन्य अधिवक्ताओं को आरोपित किया गया है। हालांकि देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
शुक्रवार को तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। लेकिन इस प्रस्ताव को एसडीएम सदर डा. अंकुर लाठर ने अस्वीकार कर न्यायिक कार्य शुरू किया। जिस पर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा देख एसडीएम ने पुलिस फोर्स बुलावा कर न्यायिक कार्य किया। देर शाम एसडीएम के आदेश पर पेशकार ने तहरीर दिया। इसमें बार के अध्यक्ष सुभाष सिंह और मंत्री शिवनरायण राय के साथ अज्ञात अधिवक्ताओं को आरोपित किया है। हालांकि देर शाम तक कोतवाली पुलिस ने इस तरह की कोई तहरीर मिलने से इंकार किया। मुहम्मदाबादगोहना संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को दूसरे दिन भी तहसील बार मुहम्मदाबाद गोहना ने एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं के विरोध के बावजूद एसडीएम ने पुलिस फोर्स बुलाकर न्यायिक कार्य किया। इसीक्रम में घोसी बार में भी अधिवक्ता मुहम्मदाबाद गोहना तहसील बार के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहें। वहीं, सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शुक्रवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान बार के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल ने सात सदस्यीय संघर्ष समिति का एलान कर दिया। संघर्ष समिति में लालजी पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, बसंतलाल श्रीवास्तव, मुदस्सिर हुासैन खां, अनिल कुमार राय, गनी अहमद नोमानी और फूलबदन यादव को शामिल किया है।
मधुबन संवाददाता के अनुसार मुहम्दाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता बार संघ के समर्थन में शुक्रवार को तहसील बार अधिवक्ता संघ मधुबन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बैठक कर एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना के व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा किया । बैठक को मधुबन तहसील अधिवक्ता बार संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार त्रिपाठी औरमंत्री तारिक़ जमील ने कहा कि प्रशासन अधिवक्ताओं के साथ दमनकारी नीति अपना रहें है, इससे बार और बेंच की मर्यादा तार तार हो रही है। बैठक में अखिलेश पांडेय, देवेंद्र श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, संजय यादव, संतोष पांडेय, अविनाश मल्ल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे ।