फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों के लिए जुट जाने का आह्वान

भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों के लिए जुट जाने का आह्वान

Thu, 29 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों के लिए जुट जाने का आह्वान

विज्ञापन
मऊ। भाजपा की सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने कहा कि चारों विधान सभाओं में आगामी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। कहा कि भाजपा ही ऐसा राजनैतिक दल है जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। कहा कि सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें। कहा कि अगले चुनाव में राष्ट्रवादी पार्टियों और विदेशियों के इशारों पर चलने वाले राजनैतिक पार्टियों के बीच मुकाबला है। इसलिए सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के लिए यह चुनाव धर्मयुद्ध के समान है।
जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि कार्यकर्ता पदयात्रा करके गांव- गांव जाकर हर घर से संपर्क करें। सरकारी योजनाओं के लिए चयनित लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें लाभ दिलाएं। कहा कि पदयात्रा का आरम्भ भले ही भाजपा करेगी लेकिन जैसे जैसे आगे बढ़ेगी यह यात्रा जनयात्रा का रूप ले लेगी। हर विधानसभा में अलग अलग टोलियां बनाई जाएंगी जिसमें 25 कार्यकर्ता रहेंगे तथा एक वरिष्ठ कार्यकर्ता टोली का प्रमुख होगा जो पद यात्रा का नेतृत्व करेगा। पदयात्रा सुबह तथा शाम दो चरणों में चलेगी। शाम को निश्चित जगहों पर रात्रि प्रवास भी किया जाएगा। वहां चौपाल करके ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा सरकार की मंशा से अवगत कराया जाएगा। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष गनेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

बैठक में कृष्ण कान्त राय,भरत लाल राही, रमेश राय, आनंद प्रताप सिंह, संजय पांडेय, राकेश मिश्र, विजय राजभर, संजीव जायसवाल, रामप्रवेश राजभर, विनय कुमार, राजीव जौहरी, नीरज राही, नूपुर, मीना जायसवाल, मुना राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed