{"_id":"5be8782cbdec22693e5a48bb","slug":"61541961772-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा और शिक्षकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा और शिक्षकों को किया सम्मानित
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रधानमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता में में मऊ जिले से उच्च प्राथमिक विद्यालय ढ़ढवल की छात्रा जूही का प्रदेश की पांच प्रविष्टियों में चयन हुआ था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संगठन के अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने छात्रा जूही सहित विद्यालय के शिक्षकों को प्रतीक चिह्न तथा अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
संघ के अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने छात्रा जूही, उसके पिता सुरेश राजभर, विद्यालय के शिक्षक मीनाक्षी सिंह, राम करन को प्रतीक चिह्न तथा अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है कि प्रदेश स्तर पर पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता में में मऊ जिले से उच्च प्राथमिक विद्यालय ढ़ढवल की छात्रा जूही का चयन हुआ है। संगठन केवल अधिकारों की ही लड़ाई नहीं लड़ता है अपितु शैक्षिक गुणवत्ता के प्रोत्साहन के लिए भी प्रयत्नशील रहता है। इस मौके पर प्रवीण राय, धीरेंद्र राय, रमाकांत यादव, रमाशंकर मौर्य, प्रमोद राय, मनमोहन पांडेय, दिनेश कुमार, जयशंकर यादव, शशिभूषण राय, अभिषेक राय, रणधीर सिंह आदि शामिल रहे।