{"_id":"5bdb405bbdec22695c1f5f69","slug":"61541095515-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में समीक्षा कर डीएम ने अभियान को सफल बनाने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में समीक्षा कर डीएम ने अभियान को सफल बनाने का दिया निर्देश
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खसरा और रूबैला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने समीक्षा कर अभियान की सफलता के निर्देश जारी किए।
इस दौरान एचईओ सुुनीता सिंह ने खसरा और रूबेला के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इसमें खसरा रोग के फैलने के कारणों के साथ उसके जानलेवा होने और बचाव के उपाय बताया। खसरा से बच्चें में विकलांगता या उनकी असमय मृत्यु की पूरी संभावना होती है। खसरा-रूबैला (एमआर) का टीकाकरण खसरा और रूबैला बीमारियों से सुरक्षा प्रदान कराता है। इसके साथ ही यदि गर्भवती महिलाओं को रूबैला के प्रति प्रतिरक्षित किया जा चुका है तो नवजात शिशु भी कंजेनिटल रूबैला सिंड्रोंम (सीआरएस) के प्रति सुरक्षित रहेंगे। कार्यशाला को सुनने के बाद डीएम ने प्रकाश बिंदु ने कहा कि यह गंभीर बीमारी है, जो देश या समाज के बच्चों या महिलाओं में समस्या का कारण बन सकती है। इसे खत्म करने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए, तभी समस्या का हल निकलेगा। बैठक में डा एम लाल, डा वकसल्ल अली, डा. रमनझां, डा. एसएन आर्या, डा.डीके सिंह, डा. आरडी फैजान, डा. एसराज गोपाल, सरोज राना डीएमसी,यूनिसेफ, देवेन्द्र प्रताप एनयूएचएम सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।