फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पिढ़वल- माउरबोझ मार्ग बदहाल, आवागमन हुआ दुर्भर

पिढ़वल- माउरबोझ मार्ग बदहाल, आवागमन हुआ दुर्भर

Thu, 30 Aug 2018 11:54 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
पिढ़वल- माउरबोझ मार्ग बदहाल, आवागमन हुआ दुर्भर
घोसी। नगर से दक्षिण छोर पर स्थित पीढ़वल मोड़ से माउरबोझ को जाने वाली सड़क मरम्मत के अभाव में जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने के साथ गड्ढ़े में तब्दील हो गई है। बदहाल सड़क होने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है, यहीं नहीं फोरलेन में लगे ट्रकों के आनेजाने से सड़क की स्थिति और खराब हो गयी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 29 से पीढ़वल मोड़ से अवरना, घोघवल, रामपुर सहित दर्जनों गांव को जोड़ने वाला पांच किमी लंबा माउरबोझ मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा दो दशक पूर्व कराया गया था। निर्माण के बाद एक बार भी मरम्मत न होने से वर्तमान में सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। बदहाल सड़क होने से इन गांवों से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मार्ग पर एक कंपनी का कंक्रीट मिक्सर मशीन लगा हुआ, जिसके वजह से बड़े-बड़े वाहनों का आना जाना होता है। इस संबंध में स्थानीय निवासी उमेश, अरुण गौड़, राजेश यादव, सुरेंद्र राजभर सहित अन्य लोगों का कहना हैं कि कई बार सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दे चुके है। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed