{"_id":"5b5f40054f1c1bb37b8b563b","slug":"61532968965-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक हितों में कार्य करनी वाली अग्रणी संस्था हैं रोटरी क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक हितों में कार्य करनी वाली अग्रणी संस्था हैं रोटरी क्लब
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटरी क्लब मऊ का 39 वां वार्षिक शपथ ग्रहण समारोह शहर के रोडवेज स्थित आशीर्वाद मैरिज हाल में रविवार की देर शाम आयोजित हुआ। शपथ समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में संस्था द्वारा हेल्थ कैंप, एजुकेशन कैंप जैैसे उल्लेखनीय कार्य किया जाता है। अतिथियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष गिरीराज और सचिव आशीष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को क्लब का कॉलर पहनाकर उनके पदों की शपथ दिलाई गई।
समारोह में सदस्य डॉ. असगर अली ने अपने कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यो की रिर्पोट प्रस्तुत की। जिसमें क्लब मऊ को डिस्ट्रिक्ट गर्वनर उत्तम कुमार अग्रवाल से संस्था के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में 24 पुरस्कार प्रदान किये जाने के बारे बताया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने सदस्यों को पुरस्कृत किया। समारोह में रोटरी क्लब मऊ के संस्थापक एवं वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. एस. एन. खत्री को लाइफ टाइम एचिवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन डा. एसएसी तिवारी ने किया। समारोह में चंदन अग्रवाल, इनरव्हील अध्यक्षा नुपूर अग्रवाल, राकेश गर्ग, आलोक अग्रवाल, विनोद वर्मा, विजय सरार्फ, मुरलीधर यादव, कृष्णकुमार खंडेलवाल, जितेंद्र राखोलिया, डा. अरविंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहें।