फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सीएम के निर्देश पर व्यापारियों ने जताया आभार

सीएम के निर्देश पर व्यापारियों ने जताया आभार

Fri, 20 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सीएम के निर्देश पर व्यापारियों ने जताया आभार
मऊ। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बैठक गुरुवार को नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। मुख्यमंत्री द्वारा मऊ व्यापार मंडल की तरफ से गत दिनों भेजे गए ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री द्वारा जीएसटी कमिश्नर कामिनी रतन चौहान को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिए जाने पर व्यापारियों ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

संगठन के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि जीएसटी के नाम पर संबंधित अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा मऊ व्यापार मंडल की तरफ से गत दिनों ज्ञापन भेजा गया था। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए जीएसटी कमिश्नर कामिनी रतन चौहान को निर्देशित किया है कि प्रदेश के सभी जीएसटी के वरिष्ठ अधिकारियों को जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। साथ ही ईवे बिल के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने की शिकायतों पर संबंधित सचल दल इकाई के अधिकारी तथा उसके नियंत्रक अधिकारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही पर मुख्यमंत्री द्वारा व्यापारियों के हित मेें जारी किया गया आदेश स्वागत योग्य कदम है। इसी क्रम में अजय साहू ने कहा कि जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का शोषण तथा उत्पीड़न केंद्र तथा प्रदेश सरकार के छवि को धूमिल करने का कुछ एक अधिकारियों के कुत्सित प्रयास को प्रदेश का व्यापारी लामबंद होकर निष्फल करेगा। आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की। बैठक में जफर अहमद, इशरत इकबाल लारी, आशीष वर्मा, सादाब अहमद, तारिक अंसारी, बबलू ठठेरा, प्रशांत गुप्ता, विपिन बरनवाल, नंदकिशोर गुप्ता, रवीश तिवारी, मनीष वर्मा, मुहम्मद अशरफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed