{"_id":"5b2956e94f1c1b6c4d8b77ee","slug":"61529435881-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ खेल में भी अग्रणी रहे छात्र: ओपी त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ खेल में भी अग्रणी रहे छात्र: ओपी त्रिपाठी
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के गालिबपुर में अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय में चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। मंगलवार को समर कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी द्वारा निशानेबाजी प्रतियोगिता में बंदूक से निशाना लगाकर किया गया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है।
पहले दिन मंगलवार को हुई कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, निशानेबाजी और ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसको देखकर बड़े भी आकर्षित हुए बगैर नहीं रह सके। इससे पहले समर कैंप की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में गुब्बारों को निशाना बना कर किया। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों को हर क्षेत्र में अग्रणी रहने की जरुरत है। जो बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ता है वह निश्चित रूप से कुछ बनता है। शिविर में खंडशिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडे, जोगिंदर यादव, मोहम्मद रागिब, शैलकुमारी, शशि भूषण राय, जगदीश कुमार, राजेंद्र कुमार, मुंशी प्रेमचंद, राजेश कुमार, राकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।