{"_id":"5b0705c74f1c1ba66e8b46c9","slug":"61527186887-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की समस्या से निजात के प्रबुद्ध वर्ग ने किया पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की समस्या से निजात के प्रबुद्ध वर्ग ने किया पहल
Updated Fri, 25 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सबसे जटिल समस्या बाल निकेतन रेलवे क्रांसिग पर जाम लगने की समस्या से निजात दिलाने के प्रबुद्ध वर्ग ने पहल किया है। नगरपालिका चेयरमैन तैय्यब पालकी की पहल पर राज्यसभा के पूर्व सांसद सालिम अंसारी के नेतृत्व में मऊ जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त आजमगढ़ मंडल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद गुरुवार को सिंधी कालोनी में बैठक कर समस्या के समाधान की रणनीति तय की गई।
इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री गोपालकृष्ण बरनवाल ने कहा कि रेलवे फाटक बंद होने से आधी आबादी की रफ्तार रूक जाती है। ऐसे में जनहित में सईदी रोड को चौड़ा किया जाना अत्यंत आवश्यक है। सईदी रोड चौड़ीकरण की प्रक्रिया में नगर पालिका परिषद नगरपालिका चेयरमैन तैय्यब पालकी द्वारा नगरपालिका मद से एक करोड़ 34 लाख रूपये रेलवे विभाग को मुआवजा के तौर पर देने की सहमति केे प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि मंडलायुक्त आजमगढ़ ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को जनहित के इस कार्य में आने वाले तकनीकी बाधा को दूर करने का आश्वासन दिया है। उपाध्यक्ष जफर अहमद जनता ने कहा कि सईदी रोड के चौड़ीकरण होने से सभी वर्ग के लोगो को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद सालिम अंसारी, भाजपा नेता भरत लाल राही, सपा नेता अरशद जमाल, नगर अध्यक्ष अज्जू भैया, समाजसेवी विरेंद्र इंजीनियर, नसीम मेम्मर, मौलबी इकबाल अहमद, आदि शामिल रहे।