फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भाकपा का तीन 23वॉ राज्य सम्मेलन आज से

भाकपा का तीन 23वॉ राज्य सम्मेलन आज से

Thu, 15 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
भाकपा का  तीन 23वॉ राज्य सम्मेलन आज से
मऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का तीन दिवसीय 23वां राज्य सम्मेलन का आयोजन 16 मार्च से नगर के बकवल स्थित नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल में किया जाएगा। तीन दिवसीय सम्मेलन को लेकर गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की जनसभा आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों ने रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

तीन दिवसीय 23वां राज्यस्तरीय सम्मेलन के पूर्व पार्टी की ओर से गुरुवार को नगर के रौजा स्थित कौड़ी बिल्डिंग के पास जनसभा का आयोजन मुंशी सलाहुद्दीन की अध्यक्षता में किया गया। पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद ने कहा कि आम जनता के हकों की मांग और भाजपा सरकार द्वारा गरीब, कमजोरों के बजाए अमीरों के हित में कार्य करने सहित दूसरे विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता न केवल अपने हकों के लिए एकजुट होंगे, बल्कि सरकार को इससे अपनी गलत नीतियों को बदलने के मजबूर होना पड़ेेगा। जनसभा में भाकपा नगर मंत्री रामअवतार सिंह ने सम्मेलन की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए बड़ी संख्या में 16 मार्च को पहुंचने की अपील की। जिला मंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि 16 मार्च को सोनी धापा मैदान से बुनकर कालोनी तक प्रस्तावित जुलूस का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। जिसके चलते सोनीधापा के मैदान में ही रैली कर सम्मेलन के उद्देश्य को आम जनता के सामने रखने का कार्य किया जाएगा। जनसभा में किसान नेता हेसामुद्दीन, रामअवतार सिंह, रामनरायन सिंह, फकरेआलम पप्पू, विवेक राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed