{"_id":"5aa809b44f1c1bc3758b53d8","slug":"61520961972-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वद्यितीकरण कार्य पूरा न होने से बुनकरों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वद्यितीकरण कार्य पूरा न होने से बुनकरों में रोष
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लाक का बुनकर बाहुल्य गांव अतरारी के मौलवी साहब की बाग में विद्युतीकरण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। कई माह से अधूरे पड़े कार्य के चलते बुनकरों में आक्रोश है। कार्य को पूर्ण कराने को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं।
बताते चले कि अतरारी गांव में बिजली आपूर्ति की समस्या गंभीर है। बिजली का खंभा लगाकर तार नहीं लगाए जाने से बुनकर अपने-अपने पावरलूमों के लिए काफी दूर से केबिल खींचकर ले आए हुए है। जहां केबिलों में जगह-जगह जोड़ लगे हुए हैं। इस समस्या का निस्तारण के उद्देश्य बिजली विभाग की ओर से दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत 6 माह पूर्व खंभा लगाने और तार बिछाने का कार्य शुरू किया गया ।
प्रथम चरण में दर्जनों खंभे गाड़ कर संबंधित ठेकेदार ने कार्य छोड़ दिया। खंभों पर तार न बिछे होने से समस्या यथावत बनी हुई है। अधूरे कार्य के चलते गांव के बुनकरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के संबंध में गांव के बुनकर फैयाज अहमद, अशफाक अहमद , मुहम्मद मुबीन, उस्मान अहमद, मोहम्मद तालिब, मतीन अहमद, अब्दुल्ला, मुस्तकीम, नसीम अख्तर ,शाहिद आदि का कहना है कि ठेकेदार द्वारा खंभा खड़ा कर छोड़ दिया गया है लेकिन तार और दूसरे कार्य अधूरा छोड़ दिए गए हैं। कई बार इस बारे में विभाग के अधिकारियों को शिकायत किया लेकिन समस्या का निदान नही हो सका है। बुनकरों का कहना है कि यदि समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस बावत एसडीओ अरविंद कुमार का कहना है कि संबंधित कार्य कराने वाला ठेकेदार अधूरा कार्य छोड़कर फरार हो गया है। ठेकेदार के विरुद्ध लिखित कार्यवाही की गई है, साथ ही उसकी रिपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों के यहां भी भेज दी गई है।