फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   निदेशक पर कार्रवाई को लेकर निकाला कैडिंल मार्च

निदेशक पर कार्रवाई को लेकर निकाला कैडिंल मार्च

Fri, 16 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
निदेशक पर कार्रवाई को लेकर निकाला कैडिंल मार्च
मऊ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कैंडिल मार्च जुलूस निकाला। साथ ही मांगों पर विचार न होने पर आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम दिया। प्रदर्शन कराने वासली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना था, कि ृएक इलेक्ट्रानिक चैनल ने निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राजेंद्र कुमार सिंह ने अपने मातहत महिला अधिकारी के फेसबुक पर सार्वजनिक रुप से महिलाओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी किया है। इसके विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाला साथ ही निदेशक के विरूद्घ कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन

निदेशक के टिप्पणी के बाद आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शाम पांच बजे हाइडिल कॉलोनी से कैंडिल मार्च निकाला, जो कि नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए गाजीपुर तिराहा पहुंचकर समाप्त हुई। कैंडिल मार्च निकालते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि निदेशक राजेंद्र कुमार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवा से निकालने की धमकी देने के साथ कई जिलों की सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कई माह का वेतन रोक रखा है। कई बार इस संबंध में शिकायत के बाद भी दोषी निदेशक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा सकी है। सरकार की तरफ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कैडिंल मार्च में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामाश्रय यादव, विवेकानंद गुप्त , राजेश कुमार , ब्रह्मश्वरुप मिश्र, बीना राय निकहत परवीन,सुमन सिंह,अनीता मोर्य, संगीता,सुनीता राजभर,सबा बानो,राधिका देवी, हेमंत प्रजापति,अंजना शिवकुमारी,मीरा श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed