{"_id":"5a68d0dc4f1c1b4d588b48b6","slug":"61516818652-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में उतराई मिली विवाहिता की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में उतराई मिली विवाहिता की लाश
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के ठैंचा गांव के पास से होकर गुजरी तमसा नदी में बुधवार की देर शाम सात बजे के करीब विवाहिता की लाश पानी में उतराई मिलने से सनसनी फैल गई। बाद में शव की शिनाख्त ठैंचा गांव निवासी अनीता यादव पत्नी चंद्रभान के रुप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रही थी।
परिवार के सदस्यों से पता चला कि अनीता मंगलवार की रात भोजन करके अपने कमरे में सोने गई। लेकिन बुधवार सुबह अपने कमरे में नहीं मिली। ससुराल वाले उसकी तलाश सुबह से कर रहे थे। नदी में महिला की लाश उतराई मिलने की सूचना पर उसके परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। बाद में शव की शिनाख्त अनीता के रुप में किया गया। सूचना मिलने पर हलधरपुर थाने के प्रभारी राजेश प्रसाद यादव के साथ सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा मौके पर पहुंचीं। सीओ ने घटना के बाबत मृतक के परिजनों से पूछताछ किया। घटना की सूचना मायके वालों को दी गई। समाचार लिखने तक मायके वाले नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने मृतका के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा कराया।परिवार वालों के अनुसार ठैंचा गांव के रहने वाले चंद्रभान यादव की शादी17 जून 2017 को बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना के पुरुषोत्तम पट्टी गांव में अनीता के साथ हुई थी।