फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   समाज में अत्यंत आवश्यक है महिलाओं का सम्मान

समाज में अत्यंत आवश्यक है महिलाओं का सम्मान

Sat, 23 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
समाज में  अत्यंत  आवश्यक है महिलाओं का सम्मान
मऊ। बरनवाल नारी शक्ति के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें सर्वसम्मति से 24 दिसंबर को अहिबरन जयंती के उपलक्ष्य में बाल संप्रेक्षण गृह परदहां मिल रोड के बच्चों को भोजन कराने और प्राथमिक उपचार के लिए दवा वितरण का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सेक्रेड हार्ट स्कूल की प्रधानाचार्या किरन कृष्ण बरनवाल ने कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए महिलाओं को स्वयं ही जागरूक होकर संघर्ष करना होगा। वरिष्ठ सदस्य एकता बरनवाल ने नेपाल में बरनवाल समाज की प्रथम महिला विधायक निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वजातीय बंधुओं की महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष गोपालकृष्ण बरनवाल ने बरनवाल सेवा समिति के सभी सदस्यों एवं महिलाओं को समय से बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचने का आह्वान किया।इस अवसर पर मधुलिका बरनवाल, अर्चना बरनवाल, स्वाती बरनवाल, मंजू बरनवाल, रेखा बरनवाल, सुमन बरनवाल, रोशनी बरनवाल, सुमिता बरनवाल, भावना बरनवाल, सौरभ नंदिनी बरनवाल, सोनी बरनवाल, मुक्ता बरनवाल, वैशाली बरनवाल, आदि महिलाए उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed