{"_id":"5a0739c44f1c1b97678bacb1","slug":"61510422980-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत को विकसित करने वाले जनप्रतिनिधि को ही वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत को विकसित करने वाले जनप्रतिनिधि को ही वोट
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। नगर पंचायत घोसी में नामंाकन के बाद चेयरमैन तथा सभासद के चुनाव में लोग अपने प्रतिनिधि को लेकर जगह-जगह चर्चा में मशगूल हैं। वहीं पहली बार वोटर बने युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह है। युवाओं से बातचीत में पता चला कि सभी ने नगर पंचायत को विकसित करने का भरोसा देने वाले जनप्रतिनिधि को ही वोट देने का मन बनाया है। बड़ागांव पश्चिमी के संदीप कुमार गुप्ता, बड़ागांव नीमतले के मुहर्रम अली का कहना है कि घोसी नगर पंचायत का अपेक्षाकृत कम विकास हुआ है। यहां पेयजल, जलनिकासी आदि की तरफ किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। इस बार विकास गति तेज करने का भरोसा दिलाने वाले जनप्रतिनिधि को वोट देने का निर्णय किया हूं। नगर के कारीमुद्दीनपुर के युवा अतीक अशरफ व बड़ागांव नीमतले के तनवीर ने कहा कि नगरपंचायत में विकास के नाम पर खानापूर्ति हुई है। जलनिकासी के साथ बजबजाती नालियां बड़ी समस्या है। युवा अपने को ठगा महसूस कर रहा है। बुनकरों की बात सभी करते हैं लेकिन विकास के निए कुछ नहीं किया गया है। ज्वलंत समस्याओं का समाधान कराने वाले जनप्रतिनिधि को ही वोट दिया जाएगा। मदापुरसमसपुर की फातिमा जोहरा, पकड़ी मोड़ की श्वेता गुप्ता ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास नहीं हुआ। नगर पंचायत में अवैध कब्जों की भरमार है। पोखरियों का अस्तित्व खतरे में है। बहुत से वार्डो में प्राथमिक विद्यालय नहीं है। पीने के पानी की व्यवस्था ठीक नहीं है। लंबे चौड़े नगर में मात्र दो ओवरहेड टैंक के भरोसे जलनिगम है। हमारा वोट सबको लेकर चलने वाले, जाति, धर्म से उठकर विकास करने का भरोसा देने वाले जनप्रतिनिधि को ही मिलेगा।
विज्ञापन