{"_id":"59dbaf0f4f1c1bf4688b4e7d","slug":"61507569423-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी गहनी पर चिकित्सक का नहीं हो रहा दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी गहनी पर चिकित्सक का नहीं हो रहा दर्शन
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलधरपुर। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के गहनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां चिकित्सक की तैनाती तो है, लेकिन चिकित्सक की अनियमित दिनचर्या से मरीजों का इलाज भगवान भरोसे हो रहा है। अस्पताल पर आए गंभीर मरीजों को घंटों इंतजार करने के बाद भी बैरंग लौटना पड़ रहा है। अस्पताल में सुविधाओं का अकाल है। शिकायत के बाद भी लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के गहनी गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हुई तो लोगों मेें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की आस जगी, लेकिन विभागीय उपेक्षा से यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों की अपेक्षा पर खरा उतरता नजर नहीं आ रहा है। अस्पताल में एक चिकित्सक की तैनाती है, लेकिन लंबे समय से अस्पताल में तैनात चिकित्सक का दर्शन ही नहीं हो पा रहा है। जबकि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से हर माह वेतन आहरित हो रहा है। हालत यह है कि अस्पताल फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा है। एंटीबायोटिक दवाओं का हमेशा अभाव रहता है। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य सुविधाएं नदारद हैं। इस संबंध में क्षेत्र के सूर्यनाथ यादव, शैलेंद्र, मुन्ना सिंह, रिंकु सिंह, रामइकवाल, कमलेश सिंह का कहना है कि अस्पताल में तैनात चिकित्सक के हमेेशा नदारद रहने से मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। शिकायत के बाद भी लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक हंसराज का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन