{"_id":"59a8578e4f1c1b07278b4a49","slug":"61504204686-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबंदी कर ब्लाक सेवकों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबंदी कर ब्लाक सेवकों ने जताया विरोध
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। प्रांतीय ग्राम रोजगार सेवक संघ के अह्वाहन पर रोजगार सेवक 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहें है। इस दौरान शीर्ष के अह्वाहन पर गुरुवार को रोजगार सेवकों ने अपने-अपने ब्लाकों पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लाक के गेट में ताला बंदी भी की गई।
बढुआ गोदाम संवाददाता के अनुसार परदहां ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को प्रांतीय ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर ब्लाक अध्यक्ष उमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने विकास खंड परदहां के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके कारण गुरुवार को पूरे दिन विकास खंड पर कार्य बाधित रहा । ब्लाक अध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने कहा कि पिछले 11 वर्षो से हम रोजगार सेवक के रूप मे सेवा दे रहे हैं फिर भी सरकार हमारा ध्यान नही दें रही है। इसलिए हम मजबूरन बाध्य होकर धरना-प्रदर्शन के लिए उतरना पड़ा। जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मान लेती, तब तक यह धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से अरविंद यादव, दीपक सिंह, विरेंद्र चौहान, राजीव कुमार यादव, अनिता यादव, पूनम यादव, कुसुमलता, दिनेश कुमार गौतम, पवन सिंह, रघुभुषण तिवारी, गोविंद लाल खरवार, अशोक यादव, जितेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे । रानीपुर संवाददता के अनुसार मांगों को लेकर गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय पर जुटे ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक के गेट में तालाबंदी किया। साथ ही 11 सूत्री मांगों के बाबत सरकार के विरोध में नारेबाजी किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अनुराग राय को सौंपा। धरने में अरुण कुमार,श्रवण यादव,संजय सिह,सोनू यादव,मंजू, निर्मला, संजीव,कृष्णपाल चौबे,प्रताप आदि काफी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे।