{"_id":"67b76cac115aafb9cc04b5d3","slug":"615-students-left-madrasa-exam-in-the-first-shift-mau-news-c-295-1-svns1028-124365-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पहली पाली में 615 परीक्षार्थियों ने छोड़ी मदरसा परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पहली पाली में 615 परीक्षार्थियों ने छोड़ी मदरसा परीक्षा
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को जिले में नौ परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा पर नजर रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर रख रहे थे। पहली पाली में सेेकेेंड्री और सीनियर सेकेंड्री की परीक्षा में 2633 के सापेक्ष 2018 परीक्षार्थी शामिल हुए। 615 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। मदरसा परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों को जिले को चार सेक्टर में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर रख रहे थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में बने कंट्रोल रुम और राज्यस्तरीय कंट्रोल रुम से परीक्षा केंद्रों ऑनलाइन मानीटरिंग की जा रही थी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
्रइसके साथ ही जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकस सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार के नेतृत्व में गठित सचल दस्ता ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहली पाली में 2633 के सापेक्ष 2018 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रवार परीक्षार्थियों के उपस्थिति पर नजर डाला जाए तो नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पालीटेक्निक कालेज में पंजीकृत 376 के सापेक्ष 287, मदरसा जामिया आलिया अरबिया में 304 के सापेक्ष 217, मदरसा तालीमुद्दीन खीरीबाग में 289 के सापेक्ष 243, मदरसा फैज-ए-आम निस्वा में 228 के सापेक्ष 172, , मदरसा मोहम्मदिया खेदूपुरा में 294 के सापेक्ष 202, मदरसा अरबिया फैजुल आलूम मुहम्मदाबादगोहना में 222 के सापेक्ष 149, मदरसा अरबिया अशरफिया ज्याउल ओलूम खैराबाद में 194 के सापेक्ष 172, आर्य बालिका इंटर कालेज गोठा में 419 के सापेक्ष 347 और राजकीय बालिका इंटर कालेज मुजार बुजुर्ग में 305 के सापेक्ष 229 सहित 2018 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 1143 केे सापेक्ष 1017 परीक्षार्थी शामिल हुए।