फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जिले से 392 लोग जाएंगे हज यात्रा पर

जिले से 392 लोग जाएंगे हज यात्रा पर

Fri, 23 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिले से 392 लोग जाएंगे हज यात्रा पर
मऊ। इस बार जिले से 392 लोग हज करने के लिए मक्का जाएंगे। हज यात्रा पर जाने से पहले इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिले में आठ और नौ जुलाई को जिला मुख्यालय , मुुहम्मदाबाद गोहना और घोसी में प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों से आवेदन प्राप्त किए जाते हैं। संख्या अधिक होने पर लाटरी पद्धति से जाने वालों के नाम पर अंतिम मुहर लगती है। इस वर्ष ऐसे 392 आवेदकों को हज यात्रा पर जाने का अवसर मिला है। हज यात्रा पर रवाना होने से पहले इन्हें कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्रशिक्षण के माध्यम से दी जाती हैं। नगर पंचायत घोसी नगर पंचायत के सभागार में आठ जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि उसी दिन ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक मुहम्मदाबाद गोहना कसबे के नेशनल इंटर कालेज के सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

नौ जुलाई को नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज में सुबह नौ बजे से तीन बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने हज यात्रा पर जाने वाले व्यक्तियों का आह्वान किया है कि इन तिथियों पर वे अपने नजदीकी प्रशिक्षण केंद्रों पर संबंधित कागजातों के साथ समय से आएं। उन्होंने बताया है कि हजयात्रियों को प्रशिक्षण हाजी अब्दुल कय्यूम, शाही कटरा के मदरसा जामिया मिफ्ताहुल ओलूम के मौलाना महफुजुर्रहमान कासिमपुरा के मदरसा दारूल ओलूम के अनवर अली और शहजादे खान मलिक टोला के फुजैल अहमद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed