{"_id":"6a04ca28971228c66501130a","slug":"586-deled-trainees-left-the-exam-mau-news-c-295-1-svns1028-145469-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 586 डीएलएड प्रशिक्षुओं ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 586 डीएलएड प्रशिक्षुओं ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
नगर स्थित ए एल नोमानी इंटर कालेज से डीएलएल तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राए
डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा नगर सहित जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। परीक्षा में पंजीकृत 9866 के सापेक्ष 9280 प्रशिक्षु शामिल हुए। परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
जिले में डायट सहित 95 मान्यता प्राप्त कॉलेजों में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं की डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को दो पालियों में हुई। पहली पाली में द्वितीय सेमेस्टर के प्रथम प्रश्नपत्र ‘वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा’ की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई। उसी दिन द्वितीय प्रश्नपत्र ‘प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास’ की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की गई।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में पंजीकृत 9866 के सापेक्ष 9280 प्रशिक्षु शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई थी। इसमें एक राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक तथा एक डायट प्रवक्ता की तैनाती की गई थी।
डीएलएड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को पालीवार कोषागार से निकालकर जिलाधिकारी की तरफ से नामित मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पर्यवेक्षक और पुलिस सुरक्षा के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया गया।