फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   56 thousand children will be vaccinated against 12 diseases

Mau News: 56 हजार बच्चों को लगेगा 12 बीमारियों से बचाव का टीका

Fri, 22 Nov 2024 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
56 thousand children will be vaccinated against 12 diseases
जनपद में 56 हजार बच्चों को 12 प्रकार के बीमारियों से बचाव के टीका लगाया जाएगा। सभी टीके बुधवार और शनिवार को आयोजित होने वाले वीएचएनडी सत्र में लगेगा। विभाग ने इसके लिए सभी आशा, आगनबाड़ी के साथ एएनएम को प्रशिक्षित किया जा चुका है। शुक्रवार को टीकाकरण को लेकर सीएमओ सभागार कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि जनपद के अनेक क्षेत्रों में 25 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक सत्र का आयोजन होगा। इसमें स्वास्थ्यकर्मी शून्य से पांच साल तक के 56 हजार बच्चों का टीका लगाएंगे। बताया कि टीका के बाद हल्का बुखार के साथ डायरिया होने की संभावना होती है। विभाग की तरफ से टीका के बाद इसकी नि:शुल्क दवा भी दी जाती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि एमआर-1 के साथ एमआर-2 के टीका से जनपद में 3592 बच्चे टीका से वंचित मिले हैं। इसी सत्र में इन बच्चों को भी टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए जनपद के छह ब्लॉक को चयनित किया गया है। इसमें रतनपुरा में 399 बच्चे के टीकाकरण के लिए छह सत्र का आयोजन होगा। वहीं फतेहपुर मंडाव ब्लॉक में 213 बच्चों को चार सत्र में, घोसी ब्लॉक के 792 बच्चों दो सत्र में, कोपागंज ब्लाक के 865 बच्चों के लिए 19 सत्र, रानीपुर ब्लाक के 447 बच्चों को 13 सत्र में, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के 876 बच्चों को 16 सत्र में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीके यादव ने कहा कि एमआर कैच अप राउंड के तहत सभी बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि टीकाकरण से पोलियो से लेकर कई प्रकार की बीमारी पर नियंत्रण किया जा चुका है। बताया कि शासन की तरफ से पहले गांंव फिर ब्लाक इसके बाद पूरे जनपद का एमआर यानि मिजेल्स रूबेला से उन्मूलन करना है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह, संतोष सिंह, सौरभ सिंह, यूसूफ शाह, देवेंद्र यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed