फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power supply disrupted in 200 villages due to storm and rain

Mau News: आंधी और बारिश में 200 गांवों की बिजली गुल

Sat, 26 Sep 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in 200 villages due to storm and rain
बारिश के बाद मधुबन के देवारांचल में गिरी फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। अर्नब चक्रवाती तूफान के चलते बृहस्पतिवार की रात तेज हवा के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश का सिलसिला शुक्रवार की सुबह तक रहा। 17 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को गंदा पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था। तेज हवा के चलते पेड़ की डालियां विद्युत तार पर पर गिरने के चलते जिले के 200 गांवों में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से लोगों को अंधेरे में लोगों को जीवन यापन करना पड़ा। दोपहर बाद तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। मौसम विभाग की तरफ से गरज-चमक के साथ तेज हवा के साथ हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद तक तेज हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश होती रही। तेज हवा के चलते पेड़ों की डालियां विद्युत तारों पर टूटने और फॉल्ट होने से जिले के लगभग 200 से अधिक गांवों में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप रही। शुद्ध पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था। लगातार बारिश होने से नगर क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
कृषि विभाग के आंकड़ों में 17 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से नगर सहित जिले के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। नगर के गाजीपुर तिराहा, भीटी, सहादतपुरा, निषाद नगर, निजामुद्दीनपुरा, जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास परिसर, मुंशीपुरा, पावरहाउस कॉलोनी सहित निचले इलाकों के लोगों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था। मझवारा: तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते पेड़ों की डालियां विद्युत तारों पर गिरने और फॉल्ट से क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर, लुदुही, बेला सुल्तानपुर, वृंदावन, दरियाबाद, खैरा मोहम्मदपुर, पवनी, सेमरी जमालपुर बैरासी सहित 20 गांवों में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप रही।
इस संबंध में क्षेत्र के लखनीमुबारकपुर के विजय यादव, मलेरी कोट के नन्हे गुप्त का कहना है कि बिजली गुल होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुसुम्हा: तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते पेड़ों की डालियां विद्युत तारों पर गिरने और फॉल्ट से क्षेत्र के अमिला फीडर से संबद्ध गोठा, कुसुम्हा, शाहपुर, बशारतपुर, पनइल, बेहटा, फरसरा, अहरानी, अमिला 20 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
कुसुम्हा: तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते पेड़ों की डालियां विद्युत तारों पर गिरने और फॉल्ट से क्षेत्र के अमिला फीडर से संबद्ध गोठा, कुसुम्हा, शाहपुर, बशारतपुर, पनइल, बेहटा, फरसरा, अहरानी, अमिला 20 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
इंदारा: बृहस्पतिवार की रात तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते पेड़ों की डालियां विद्युत तारों पर गिरने और फॉल्ट से क्षेत्र के महुआर फीडर से इंदारा गांव, मुहम्मदपुर, बाबुपुर, इंदारा बाजार, कटंवास, बिजुरिया, तिथऊ, ओदरा सहित 20 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार की शाम छह बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। 19 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
कोपागंज / कुर्थीजाफरपुर। बृहस्पतिवार की रात तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते पेड़ों की डालियां विद्युत तारों पर गिरने और फॉल्ट होने के चलते कस्बा सहित डांडी विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध टाउन फीडर और कोपागंज देहात फीडर की 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति फॉल्ट के कारण ठप हो गई। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

बारिश से धान की फसल का का फूल झड़ सकता है
मऊ। जिले में 90 हजार हेक्टेयर में धान की बोआई की गई है। अगेती प्रजाति धान की फसल अंतिम स्टेज में फूटने को हैं। लगभग 10 प्रतिशत धान की फसल में बालियां निकल आई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जिन धान की फसल में बालियां निकल आई हैं, तेज हवा चलने से फूल झड़ सकता है, उत्पादन में कमी आ सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश का आंकड़ा
सितंबर माह में अब तक 119.75 मिमी
अगस्त माह में 110.75 मिमी
जुलाई माह में 30.25 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed