फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   56 Amrit Sarovar work not started

56 अमृत सरोवरों का काम शुरु नहीं हुआ

Wed, 24 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
56 Amrit Sarovar work not started
नगर के नरई बांध स्थित पर्यटन विभाग का झील महल रेस्टोरेंट।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। अमृत सरोवर का जिले में हाल काफी खस्ता है। एक भी सरोवर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। 56 की खोदाई का कार्य शुरू भी नहीं हो पाया है। जिन 78 सरोवरों की खोदाई शुरु भी हुई वह अधर में हैं। कलेक्ट्रेट के पास झील महल अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित है। यह भी बदहाल है। जनपद के नौ ब्लाकों के अंतर्गत कुल 134 अमृत सरोवरों का चयन किया गया है। ग्राम पंचायतों के खातों में बजट भी है लेकिन विभागीय शिथिलता से अब तक केवल 78 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों की खोदाई का काम शुरु हो सका। यह सब अधूरे हैं। इसके अलावा 56 ग्राम पंचायतों में चयनित अमृत सरोवरों की खोदाई का कार्य शुरु ही नहीं कराया गया। इनमें से कई जमीनी विवाद में हैं। कई सरोवरों के भीटों पर अतिक्रमण हैं। अमृत सरोवरों की खुदाई के बाद उसकी तलहटी में वाटर रिचार्जिंग सिस्टम बनाना है। जिससे सरोवर और आसपास के भूगर्भ का जलस्तर संतुलित रहे। यहां पक्की सीढ़ियां, किनारों पर बैठने के लिए सीमेंटेंड बेंच, पाथ वे निर्माण, स्ट्रीट लाइटें और पौधरोपण होना है। अमृत सरोवर योजना के तहत गांवों में प्राय: पुराने पोखरों को ही चयनित किया गया है। गांवों के लोगों का कहना है कि पुराने पोखरों के घाटों की छिलाई सफाई करके उन्हें नया रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक ने बताया कि अमृत सरोवरों के घाटों पर चारों तरफ पाथ वे का निर्माण कराया जाना है। नई मिट्टी पर पाथ वे का निर्माण कराने पर बरसात होने पर धंस जाएगा। इसलिए बरसात होने पर जब मिट्टी बैठ जाएगी। ऐसे में इनके निर्माण में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed