{"_id":"696e86335629fd28c20f36ab","slug":"545-liters-of-soybean-oil-seized-after-failing-inspection-mau-news-c-295-1-mau1001-139598-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जांच में फेल होने पर 545 लीटर सोयाबीन तेल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जांच में फेल होने पर 545 लीटर सोयाबीन तेल जब्त
विज्ञापन
जांच में नमूना फेल होने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार की दोपहर मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा से शक्ति ब्रांड का 545 लीटर सोयाबीन तेल जब्त कर लिया। दीपावली के समय इस ब्रांड के तेल का नमूना जांच के लिए भेजा गया था।
सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित राणा, पंकज सिंह, सत्य राम यादव, रीता देवी, ओम प्रकाश यादव ने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में स्तंभ चौक स्थित तेल गोदाम में छापा मारा।
एक लाख रुपये कीमत का शक्ति ब्रांड 39 टिन (545 लीटर) जब्त कर लिया। सुरेश मिश्रा ने बताया कि नमूना फेल होने पर लखनऊ से गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल में इस ब्रांड के अलग अलग बैच के तेल की जांच कर जब्त करने का निर्देश मिला था।