{"_id":"5d5aec158ebc3e89e82227fc","slug":"54-samples-taken-from-four-markets-14-adulterated-mau-news-vns47907664","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचल प्रयोगशाला वाहन ने चार बाजारों से लिया 54 नमूने, 14 में मिला मिलावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचल प्रयोगशाला वाहन ने चार बाजारों से लिया 54 नमूने, 14 में मिला मिलावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। औषधि एवं प्रशासन विभाग द्वारा सचल प्रयोगशाला वाहन से खाद्य पदार्थों का नमूना लिया गया। दुकानदारों को कुछ देर बाद जांच कर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रिपोर्ट आने पर उन्हें जानकारी देकर मिलावट ना करने के लिए जागरूक किया गया। सचन प्रयोगशाला द्वारा नगर के चार बाजारों में 56 दुकानदारों के यहां से 54 नमूने लिए गए। इसमें 14 सैंपल अमानक मिले।
खाद्य पदार्थों की जांच कर तत्काल परिणाम प्रस्तुत कर दुकानदारों को जागरूक करने के लिए लखनऊ से आए सचल प्रयोगशाला वाहन को सोमवारको कलेक्ट्रट परिसर से डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सचल प्रयोगशाला वाहन सबसे पहले भीटी बाजार पहुंचा। यहां 27 दुकानदारों से नमूने लिए गए। इसके बाद वाहन बस स्टैंड पहुंचा, जहां 10 दुकानों से खाद्य पदार्थ के नमूूनों का जांच की गई। इसीक्रम में वाहन आजमगढ़ मोड़ पहुंचा, यहां सात दुकानदारों से सैंपल लेने के बाद वाहन मिर्जाहादीपुरा चौराहा पहुंचा। जहां 12 दुकानों से सैंपल लिया गया। इस दौरान सचल प्रयोगशाला वाहन में खोवा, पनीर, बर्फी, छेना, कलाकंद, खाद्य मसाले, खादद्य तेज, रियुज्ड तेल के नमूनों की जांच की गई। जिसमें 14 नमूनों में मिलावट होना मिला। इस पर जिला अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने दुकानदारों को मिलावट से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देने के साथ मिलावट ना करने की बात कही। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदु पांडेय, रामानंद, जयहिंद राम आदि मौजूद रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि नि:शुल्क जांच के दौरान 14 खाद्य पदार्थ में मिलावट होना पाया गया। बोले कि बर्फी में आरारोट तो रियूज्ड तेल में एसिड की वैल्यू ज्यादा होना पाई गई। इस पर व्यापारियों को मिलावट ना करने था रीयूज्ड तेल का प्रयोग ना करने की बात कही गई।