फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   525 kg of chhena and rasgulla seized in raid.

Mau News: छापा मार कर 525 किलो छेना-रसगुल्ला जब्त

Thu, 27 Aug 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
525 kg of chhena and rasgulla seized in raid.
चिरैयाकोट बाजार में छापेमारी में खराब रसगुल्ला व छेना को नष्ट करातीं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी - फोटो : 1
चिरैयाकोट। नगर बाजार में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

टीम ने अभियान के दौरान कुल 525 किलो छेना और रसगुल्ला जब्त किया। जब्त खाद्य पदार्थों को मौके पर गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया गया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजूसा सिंह के नेतृत्व में सहायक अधिकारी ओमप्रकाश यादव और अमित राना की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान वाराणसी से दुबारी जा रही एक बस की जांच में 250 किलो छेना बरामद हुआ। टीम ने एक दूध विक्रेता से दूध का नमूना भी लिया। इसके बाद टीम ने रमनवल पीजी कॉलेज के पास प्रमोद कुमार के घर पर कार्रवाई करते हुए 275 किलो रसगुल्ला जब्त किया। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed