फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भारत विकास परिषद मऊ को मिला 11 अवार्ड

भारत विकास परिषद मऊ को मिला 11 अवार्ड

Fri, 29 Mar 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
भारत विकास परिषद मऊ को मिला 11 अवार्ड
मऊ। भारत विकास परिषद मऊ शाखा की जिलाध्यक्ष डा. अलका राय ने शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता का आयोजन कर संस्था की उपलब्धियों से अवगत कराया। डा. अलका राय ने बताया कि भारत विकास परिषद काशी प्रांत की 30 शाखाओं में मऊ जनपद की टीम सेवा और संस्कार प्रकलप में उत्कृष्ठ कार्य कर इस अवार्ड की हकदार बनी। डा. अलका राय ने बताया कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य स्वस्थ्य, समर्थ और संस्कारित भारत का निर्माण करना है। इसके चलते संस्था की तरफ से पांच प्रकल्प पर काम किया जाता है। इसमें संपर्क, सहयोग, सेवा, संकल्प और संस्कार। इन पांच प्रकल्पों में से मऊ की टीम ने सेवा और संस्कार पर बेहर काम किया। इसके तहत गुरु वंदन और छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के जरिए प्रतिभावान छात्र और उनके गुरु का सम्मान, समूहन गान प्रतियोगिता के तहत राष्ट्रीय गान आदि कराना, भारत को जानों प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीणांचल के विद्यालयों में छिपी प्रतिभा को खोजना इसके अलावा हर माह गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम शामिल है। इन कार्यो को मऊ की टीम ने बखुबी अंजाम दिया। इसके बाद इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ सत्र का अवार्ड मऊ की टीम को दिया गया। बोली बीते वर्ष मऊ की शाखा को नौ अवार्ड दिया गया था। प्रेसवार्ता के दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष रविश तिवारी, डा. एसएन राय, अर्चना कपूर, पुष्पा जायसवाल, अनुराग बरनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed