फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मानसिक तनाव से मुक्ती दिलाता है नियमित योग: राजन वैदिक

मानसिक तनाव से मुक्ती दिलाता है नियमित योग: राजन वैदिक

Fri, 29 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मानसिक तनाव से मुक्ती दिलाता है नियमित योग: राजन वैदिक
मऊ। पंतजलि युवा भारत था योग वेलनेस सेंटर कासिमपुर की संयुक्त तत्वाधान में मुहम्मदपुर झझवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन योगाचार्या राजन वैदिक द्वारा ग्रामीणों को योग के विभिन्न आसन्नों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

इससे पहले पांच दिनों तक चलने वाले नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ गांव के युवाओं द्वारा दीप प्रज्लवलित कर किया गया। जहां पहले दिन योगसाधकों को योगाभ्यास कराते हुए योगाचार्य राजन वैदिक ने योग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग का अर्थ होता है मिलन। योग के द्वारा हम अपनें शरीर को मजबूत मन को शांत और संयमित बना सकते हैं। बताया कि योग के तीन पक्ष होते हैं पहला शारीरिक दूसरा मानसिक और तीसरा आध्यात्मिक। जो व्यक्ति नियमित योग करेगा वह सभी तरह से मजबूत बनेगा। इस दौरान योगाचार्य ने योगसाधकों को यौगिक जॉगिंग तथा सूर्य नमस्कार के साथ सूक्ष्म व्यायाम, आसन, भस्त्रिका, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम आदि सभी का विधिपूर्वक अभ्यास कराया। इस मौके पर बृजमोहन पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, सोनू, ओमप्रकाश, अंकित, सूबेदार, जयदीप, अनिता, प्रियंका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed