फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मिशन पहचान परीक्षा में सफल मेधावी होगे सम्मानित

मिशन पहचान परीक्षा में सफल मेधावी होगे सम्मानित

Wed, 19 Dec 2018 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
मिशन पहचान परीक्षा में सफल मेधावी होगे सम्मानित
मिशन पहचान परीक्षा में सफल मेधावी होगे सम्मानित
विज्ञापन

मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए अब मिशन पहचान के तहत ब्लाक तथा जिलास्तरीय विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। ब्लाकस्तरीय तथा जिलास्तरीय परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।
जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से कवायद तेज कर दी गई है। विभाग की तरफ से
विज्ञापन

मिशन पहचान शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक माह में विशेष परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए 31 दिसंबर तथा 31 जनवरी को विद्यालयों में परीक्षा होगी। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय से चार तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय से तीन मेधावी छात्र 15 फरवरी को आयोजित ब्लाकस्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। मूल्यांकन कार्य के बाद ब्लाक से सात मेधावी छात्र छात्राओं को जिलास्तरीय परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। इसके बाद 27 फरवरी को आयोजित जिलास्तरीय परीक्षा में प्रत्येक ब्लाक से सात मेधावी छात्र छात्राएं यानि 70 मेधावी शामिल होंगे। मूल्यांकन प्रक्रिया से सात छात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा। विभाग की तरफ से ब्लाकस्तरीय प्रतियोगिता में बीआरसी पर सात मेधावी बच्चों तथा अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। जबकि जिलास्तरीय परीक्षा में सफल सात मेधावी बच्चों तथा अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों मेें शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी है। मिशन परीक्षा में सफल मेधावी बच्चों तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed