फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भाजपाजनों और किसानों ने किया प्रदर्शन

भाजपाजनों और किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपाजनों और किसानों ने किया प्रदर्शन
चारों तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर किसान नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने मधुबन तहसील पर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान राकेश सिंह ने कहा कि किसानों को इस बार खासा नुकसान हुआ है। बारिश के अभाव में फसलों पर खासा प्रभाव पड़ा है। लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। कहा कि सरकार को चाहिए कि ऐसे में जिले को सूखाग्रस्त घोषित करे।
विज्ञापन

बाद में एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में इस साल बारिश काफी कम होने से जिले में सूखे की स्थिति बनने, धान की फसलों में 60 फीसदी तक गिरावट आने, बची फसल पानी के अभाव में पीली पड़ने और नहरों में पानी नही आने और बिजली की आपूर्ति नहीं होने का जिक्र किया गया है। कहा गया है कि ऐसे में जिले के अधिकारियों के द्वारा सही रिपोर्ट न भेजे जाने से जिले को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया है। मांग की गई उक्त मुद्दों को ध्यान में रखते हुए जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। पदर्शन करने और ज्ञापन सौंपने वालों में देवेंद्र सिंह, विजयभूषण तिवारी, शिवानंद मल्ल, अनिल कुमार सिंह, अशोक तिवारी, डिंपल पांडेय आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed