{"_id":"5b8d737a42c792464109ebe5","slug":"51535996794-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने किया ताहिरपुर गांव का किया भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ने किया ताहिरपुर गांव का किया भौतिक सत्यापन
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदहां ब्लाक के ताहिरपुर गांव का निरीक्षण रविवार को खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने ग्राम प्रधान से स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए जा रहे शौचालय निर्माण की जानकारी लेने के साथ भौतिक सत्यापन किया। सत्यापन में गांव में लक्ष्य के सापेक्ष केवल 35 फीसदी शौचालय निर्माण ही पूरा होने पर नाराजगी जताते हुए 10 सिंतबर तक लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत शौचालय निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया।
रविवार की दोपहर सबसे पहले बीडीओ ने गांव में पहुंचकर 2017-18 में के तहत चयनित 182 लाभार्थियों के घरों का विधिवत भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्हें मौके पर केवल 65 शौचालय निर्माण ही मिला। जिस पर बीडीओ ने ग्राम प्रधान सुशीला देवी को फटकार लगाते हुए अधूरे शौचालय निर्माण 10 सिंतबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। निर्धारित समय सीमा में शौचालय निर्माण पूरा न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद बीडीओ ने संपर्क मार्ग, नाली खडंजा, शौचालय, सीसी रोड के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुशीला देवी, एडीओ राजेश तिवारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
इनसेट
मजदूरों को बुलवाकर तत्काल खुदवाए गड्ढ़े
बढुआगोदाम। भौतिक सत्यापन में लक्ष्य के सापेक्ष केवल 35 प्रतिशत निर्माण होने पर 10 से ज्यादा ऐसे लाभार्थियों के घरों के बाहर शौचालय बनवाने के गड्ढे खुदवाए। ओर लाभार्थियों को शौचालय निर्माण पूरा कराने की अपील करते हुए उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।