{"_id":"5b4cdcae4f1c1b27618b4ff0","slug":"51531763886-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंलिस से हाथापाई, चौकी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंलिस से हाथापाई, चौकी पर हंगामा
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोझी बाजार। एक युवती के साथ छेड़खानी तथा फोटो वायरल करने की घटना को लेकर घोसी कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के सोहण, और रामपुर गांव के कई लोग रविवार की रात आपस में भिड़ गए। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर उनकी पुलिस से नोकझों के बाद हाथापाई हो गई। पुलिस चौकी पर मामले को लेकर घंटो हंगामा हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए एक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने हाथापाई होने से इंकार किया है, मगर हंगामे को स्वीकार किया है। इस मामले में दो राजनीतिक प्रतिद्वंदी एक दूसरे पक्ष की पैरवी में लगे थे। इसलिए पुलिस फूूंक फूंक कर कदम रख रही है। मुकदमे के अनुसार, 13 जुलाई को युवती पकड़ी ताल स्थित नइन माई के स्थान पर गई थी। उसी समय रामपुर चक जगरनाथ गांव निवासी दीपक साहनी पुत्र सरवन, बालेश्वर सहानी पुत्र अर्जुन व सूरज गोड़ पुत्र जयकिशुन ने युवती के साथ अश्लील हरकत किया। आरोपियों ने युवती की आपत्तिजनक फोटो खींचकर वाट्सअप पर डाल दिया। जब इस सम्बंध में जब युवती का पिता पूछने गया तो आरोपियों ने गाली गलौज की और धमकी दी। रात में ही लोग पुलिस चौकी पर जा धमके और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों का आरोप था कि पुलिस राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते आरोपियों को बचा रही है। इस संबंध में सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस चौकी में घुसकर पुलिस के साथ बदसलूकी करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि युवती के की फोटो वायरल करने वाले मनचलों के भी विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। सीओ ने किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप से इनकार किया।
विज्ञापन