{"_id":"5b4a3f524f1c1b6f548b45f3","slug":"51531592530-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया जमा न कराने वाले 16 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया जमा न कराने वाले 16 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। बकाया राशि को वसूल करने के चलाया जा रहे अभियान के तहत बिजली विभाग की टीम ने शनिवार को सिपा में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 16 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के साथ चोरी से बिजली जलाने पर दो उपभोक्ताओं पर एफआईआर की कार्रवाई की गई।
शनिवार को टीम ने बाजार में 56 उपभोक्ताओं का कनेक्शन जांच करने के साथ 16 उपभोक्ताओं द्वारा बकाया राशि जमा न कराने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इस दौरान 6 उपभोक्ताओं को लोड़ बढ़ाने के साथ 5 उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन को बदलकर व्यासयिक में बदला गया। साथ ही 14 नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया। इसी क्रम में सिपाह में कैंप लगाया गया। कैंप में छह लाख 25 हजार का राजस्व वसूल किया गया। इस मौके पर एसडीओ राजेश प्रसाद, जेई पृथ्वीनाथ, रवि सिंह सहित दूसरे कर्मी मौजूद रहे।
चिरैयाकोट में चला अभियान, तीन पर केस दर्ज
चिरैयाकोट। कस्बे में बिजली विभाग के निरीक्षक अबरार अहमद के नेतृत्व में क्षेत्र के सरसेना, कमथरी और रायपुर के 52 घरों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें तीन उपभोक्ताओं द्वारा बिना कनेक्शन के बिजली प्रयोग करते पाए जाने पर थाना में मामला दर्ज कराया गया।