फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मतदाता सूची में पाई गई गड़बड़ी

मतदाता सूची में पाई गई गड़बड़ी

Sun, 15 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में पाई गई गड़बड़ी
सरसेना। नगर पंचायत चिरैयाकोट की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद चिरैयाकोट नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर पुन: सभी वार्डो की जांच कराई गई थी। जांच के बाद सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ , परंतु उसमें भी पहली सूची की तरह तमाम खामियां पाई गईं। शिकायत पर हुई जांच में प्रत्येक वार्ड की मतदाता सूची में अधिकांश ऐसे मतदाताओं का नाम अंकित पाया गया है। जो उस वार्ड के निवासी हैं ही नहीं तथा कुछ ऐसे नाम भी सूची में है.जो नगर पंचायत क्षेत्र से बाहर के हैं। मतदाता सूची में गड़बड़ी की लिखित शिकायत सूचीवार गुरुवार को क्षेत्र के अब्दुल सत्तार कुरैशी ने कुछ लोगों के साथ मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पहुँच कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से किया था। जिसके निर्देश पर शनिवार को इस शिकायत पत्र के आधार पर मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के नायब तहसीलदार जावेद अहमद ने सभी वार्डो के बीएलओ के साथ सभी वार्डो में पहुँच कर स्थलीय निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ने शिकायत को सही पाया। जांच के दौरान ऐसे भी मतदाता पाए गए जिनकी उम्र 8 वर्ष और 13 वर्ष थी तथा बहुत ऐसे लोग भी मिले जिनका नाम परिवार सहित मतदाता सूची में नही है। नायब तहसीलदार ने ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा गलत ढंग से दर्ज नामों का विलोपन करने का निर्देश संबंधित बी एल ओ को दिया। जांच के दौरान अजीत कुमार मद्धेसिया , अब्दुल सत्तार कुरेसी ,सागर मौर्य ,श्रीनिवास गुप्ता , रमेश मौर्य , उमेशचंद मौर्य , श्रवण मद्धेसिया , साजिद खाँ , राजकुमार मौर्य ,सुनील मौर्य , राकेश चंद बर्मा , अशोक सेठ आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed