{"_id":"595a8cf84f1c1bbc708b45d4","slug":"51499106552-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार सिंह ने मधुबन थाना क्षेत्र के खडीचा गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में विवेचक की अर्जी पर सुनवाई के बाद पिता पुत्र सहित तीन आरोपियों को 12 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर दिए जाने का आदेश दिया। मामला मधुबन थाना क्षेत्र का है।
मामले के विवेचक निरीक्षक अशोक कुमार सरोज ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दिया। इसमें गत 22 जून 2017 को खडीचा गांव में जमीन के विवाद को लेकर लाठी डंडा से मारपीट कर धर्मदेव और झकडी की हत्या कर दी गई। मामले में नामजद आरोपीगण धारा पुत्र छागुर , अग्रसेन और मनीष पुत्रगण धारा को हत्या में प्रयुक्त लाठी डंडा बरामद करने के लिए पुलिस रिमांड पर दिए जाने का अनुरोध किया। अर्जी पर एपीओ ओंकार त्रिपाठी के तर्को को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद आरोपीगण धारा, अग्रसेन और मनीष को मंगलवार को 12 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर दिए जाने का आदेश दिया।