फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   50 thousand rupees were swindled from the accounts

Mau News: एटीएम कार्ड बदलकर दो लोगों के खाते से 50 हजार रुपये की ठगी

Thu, 12 Dec 2024 11:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees were swindled from the accounts
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा में एटीएम बूथ पर दो लोगों का कार्ड बदलकर ठगों ने मंगलवार की शाम 50 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने पर पीड़ितों को ठगी का पता चला। दोनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव निवासी अबू तालिब और साहिल ने पुलिस को सौंपे तहरीर में बताया कि मंगलवार को दोनों कस्बा के कैलेंडर तिराहा स्थित एटीएम से पैसा निकालने गए थे। वहां पहले से ही दो लोग खड़े थे। पैसा निकालने के दौरान कार्ड फंस गया तो मदद करने के दौरान ठगों ने उन्हें एटीएम खराब होने की बात कहते हुए दोनों को बाहर निकाला और कार्ड बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया।
विज्ञापन

लगभग एक घंटा बाद दोनों के मोबाइल पर 25-25 हजार रुपये निकलने का मैसेज मिला। इस संबंध में कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने बताया कि एटीएम कार्ड बदलकर खाता से पैसा निकालने की तहरीर मिली है। एटीएम का सीसी कैमरा और घटना का समय आदि की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed