फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   50 thousand out of trunk

दिन दहाड़े उचक्कों ने डिक्की से उड़ाए पचास हजार

Thu, 20 Aug 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 20 Aug 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
50 thousand out of trunk
शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्वदेशी काटन मिल के सामने बुधवार को दिन दहाड़े उचक्कों ने एक बाइक की डिक्की से पचास हजार रुपये उड़ा दिए। डिक्की खुली होने के कारण बाइक मालिक को इसकी जानकारी हुई। उसने तत्काल 100 नंबर डायल कर कंट्रोल रूम  को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन



जिसके बाद सीओ सिटी अशोक कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ के साथ ही आसपास चेकिंग अभियान चलाया।


हलधरपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी घृतेश कुमार सिंह ने बुधवार को नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित यूनियन बैंक से 50 हजार रुपया निकाला। इसके बाद उन्होंने गाजीपुर तिराहा स्थित बैंक आफ बड़ौदा में आठ हजार रुपए जमा किए।
विज्ञापन



यहां से निकलने के बाद उन्होंने यूबीआई से निकाले पचास हजार रुपये बाइक की डिक्की में रख दिए। और नगर क्षेत्र के स्वदेशी काटन मिल के सामने एक कापी-किताब की दूकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वे अपनी बाइक को खड़ी कर दूकान से पेन की रिफील लेने गए। रिफील नहीं मिली तो वह अपनी बाइक के पास पहुंचे तो देखा कि उनके बाइक की डिक्की खुली हुई है। यह देख उनके होश उड़ गए।


 डिक्की में रखे पचास हजार रुपये गायब थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को दी।  जिसके बाद सीओ सिटी अशोक कुमार यादव मौके पर पहुंचे।



उन्होंने घृृतेश कुमार सिंह से पूरे घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही पुलिस कर्मचारियों को उचक्कों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया। घटना के संबध में घृतेश कुमार सिंह की तहरीर पर शहर कोतवाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed