फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   5 trains going to Prayagraj-Varanasi canceled

Mau News: प्रयागराज-वाराणसी जाने वाली 5 ट्रेनें निरस्त

Sun, 02 Feb 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
5 trains going to Prayagraj-Varanasi canceled
मऊ। वसंत पंचमी स्नान पर्व पर भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे प्रशासन ने बनारस, प्रयागराज होते हुए दिल्ली और मुंबई जाने वाली 5 एक्सप्रेस ट्रेनों को चार फरवरी तक निरस्त कर दिया है। वहीं प्रयागराज, बनारस और मऊ के रास्ते गोरखपुर जाने वाली चार ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। ये ट्रेनें कानपुर से लखनऊ वाया गोरखपुर जाएंगी। कृषक एक्सप्रेस 4 फरवरी तक गोरखपुर से लखनऊ जाएगी। गोरखपुर, मऊ और वाराणसी से इन ट्रेनों में पहले से टिकट बुक कराने वालों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में हादसे के बाद बनारस और प्रयागराज रामबाग रेलखंड के रेलवे स्टेशनों से अभी भी भीड़ कम नहीं हुई है। 3 फरवरी को वसंत पंचमी का स्नान है। इस दिन अनुमान से अधिक भीड़ न हो इसके लिए रेलवे ने यह फैसला लिया है। गोरखपुर से मऊ, वाराणसी, प्रयागराज होते हुए कानपुर आने जाने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस (15004, 15003) 2, 3 और 4 फरवरी को निरस्त रहेगी। मऊ से होकर प्रयागराज, दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस को (14006, 14005) 2, 3 और 4 फरवरी तक निरस्त किया गया है। गोरखपुर कैंट -वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस (15130/15129) भी 3, 4 और 5 फरवरी को नहीं चलेगी।
विज्ञापन

वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (15131/15132) 2, 3 और 4 फरवरी को निरस्त रहेगी। बनारस-गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस (15103/15104) 3, 4 और 5 फरवरी को नहीं चलेगी। रोजाना वाराणसी सिटी से लखनऊ और लखनऊ से वाराणसी सिटी जाने वाली कृषक एक्सप्रेस (15008, 15007) 2, 3 और 4 फरवरी को गोरखपुर तक चलाई जाएगी। ये ट्रेन वाराणसी सिटी नहीं जाएगी। वहीं गोरखपुर से मऊ, वाराणसी, प्रयागराज होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (15018) 3 फरवरी को बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर से बीना जंक्शन से अपने निर्धारित रूट पर चलेगी। छपरा से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 3 फरवरी को (11060) वाराणसी, प्रयागराज छिवकी जंक्शन के बजाय शाहगंज से लखनऊ, कानपुर और बीना के रास्ते जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर जाने वाली काशी एक्सप्रेस 3 फरवरी को (15017) इटारसी, बीना जंक्शन से डायवर्ट कर दिया गया है, ये ट्रेन प्रयागराज, वाराणसी और मऊ नहीं के रास्ते नहीं चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छपरा जाने वाली गोदान एक्सप्रेस (11055) को दो फरवरी को भी डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed