फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   49,536 candidates will appear for police recruitment exam, 19 centers will be under the supervision of sector and static magistrate.

Mau News: 49,536 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में रहेंगे 19 केंद्र

Fri, 05 Jun 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
49,536 candidates will appear for police recruitment exam, 19 centers will be under the supervision of sector and static magistrate.
आगामी 8, 9 एवं 10 जून को पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित है। तीन दिन छह पालियों में 49,536 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 19 परीक्षा केंद्र सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम आनंद वर्द्धन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। उन्होंने तैयारियों को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और परीक्षा से जुड़े अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रत्येक पाली में 8,256 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन कर लें। परीक्षा अवधि में निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करें।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

एसपी कमलेश ने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed